जंगली सुअर ने मनरेगा मजदूर पर किया हमला, महिला घायल

भीलवाड़ा समाचार 
सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर क्षेत्र के जाटों का सोपुरा गांव में एक जंगली सुअर ने मनरेगा मजदूर महिला पर हमला कर दिया, जिससे महिला घायल हो गई । घायल महिला का चिकित्सालय में उपचार किया । प्रशासक किशन लाल जाट ने बताया कि जाटों का सोपुरा गांव में सवाईपुर रोड़ पर नाड़ी में मनरेगा का कार्य चल रहा, जहां मंजू पत्नी हीरालाल नायक उम्र 40 वर्ष आज सुबह बाथरूम करने गई, जहां वापस लोटते समय एक जंगली सुअर ने मंजू के पैर पर हमला कर गहरा घाव कर दिया । जिसको बाद में सवाईपुर चिकित्सालय लेकर आये, जहां घायल महिला का उपचार किया गया । इससे एक माह पूर्व भी खेत पर गई महिला कमला बलाई पर भी जंगली सुअर ने हमला किया था । एक माह के अंदर यह दूसरी घटना होने से ग्रामीण जंगली सूअर के आतंक से परेशान है और लोग खेतों में जाने से भी कतरा रहे हैं कि अब खेतों में फसले की निराई गुड़ाई व रखवाली के लिए खेत पर रहना पड़ेगा, ऐसे में लोग कतरा रहे हैं कि न जाने सूअर कब किधर से हमला कर दे । ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली सूअरों को पकड़ने की मांग की ।।